फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The less visible effect of the lockdown

लाकडाउन का कम दिख रहा असर

Fri, 14 May 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The less visible effect of the lockdown
गाजीपुर। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसके बावजूद इसका असर कम ही दिखाई दे रहा है। शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को ईद पर्व के चलते ज्यादातर दुकानें बंद रहीं लेकिन शाम के समय ठेले पर सब्जी खरीदने वालों की वजह से अच्छी-खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए पहले नाइट कर्फ्यू और उसके बाद लॉकडाउन की घोषणा की गई है। 17 मई तक निर्धारित लाकडाउन का पालन कराने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किया जा रहा है लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की कौन कहे शहर में भी कई जगहों पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ ही कई अन्य दुकानें गुपचुप तरीके से खोलकर बिक्री की जा रही है। इन दुकानों पर पहुंच रहे खरीदार सोशल डिस्टेंस को तो दरकिनार कर ही रहे हैं इनमें से कुछ मास्क भी नहीं लगाए रह रहे हैं।
विज्ञापन

आज अवकाश का दिन होने के कारण बाजार में अधिकांश दुकानें तो बंद रहीं लेकिन ठेेले पर सब्जी बेचने वाले बाजार में जरूर दिखाई दिए। इन ठेलों पर लोगों की तरफ से सब्जी की खरीदारी की गई। इसके चलते शाम के समय बाजार में लोगों की चहल-पहल रही। लॉकडाउन लगा होने के बावजूद लोग गाइड लाइन का पालन करने के बजाए लापरवाही बरतते हुए बाजार में पहुंचकर तफरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed