फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The investigation by the police and administration will expose the games going on in the jail

Ghazipur News: पुलिस-प्रशासन की जांच में जेल में हुए खेल होगा भंडाफोड़

Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The investigation by the police and administration will expose the games going on in the jail
जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉलिंग करने का भंडाफोड़ जल्द हो सकता है। जिला पुलिस और प्रशासन की जांच में साफ हो गया है कि जेल के अंदर बंदी ही इस खेल में कुछ जिम्मेदारों की खुशामद करके खेल रहे थे। पांच से 20 रुपये प्रति मिनट तक का शुल्क देने वाले इसका लाभ उठाते रहे, जिसका जल्द ही भंडाफोड़ हो सकता है। इधर, जिला पुलिस और प्रशासन की जांच भी करीब-करीब पूरी हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दो-तीन दिनों में शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना विनोद गुप्ता पर जेल के अंदर से फोन करने के मामले की जांच से जेल प्रशासन की व्यवस्था कटघरे में आ गई है। शिकायत करने वाले की ओर से दिए गए मोबाइल नंबर को पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर लिया। साथ ही मुकदमा दर्ज कराते हुए सिमकार्ड धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने कई राज उजागर किए। सूत्रों के मुताबिक उसके रिश्ते में का भाई लगने वाला भी एक मामले में जेल में है। वह जेल में बंद अपने रिश्ते में लगने वाले भाई के कहने पर सिम खरीदकर घरेलू सामान के साथ जेल के अंदर घटना के दो-तीन दिन पहले ही मुलाकाती के तौर पर पहुंचवा दिया था। हालांकि अभी सिमकार्ड जांच टीम के हाथ नहीं लग पाया है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच करीब-करीब पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि जेल के अंदर डिवाइस में सिम लगाकर बात कराई गई है। जांच के दौरान ऐसा कराने वाले कुछ बंदियों का नाम भी सामने आया है, जो जेल में ही कुछ जिम्मेदारों के करीबी बने हुए हैं और इस तरह का कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसमें एक तो लंबे समय से जेल में बंद है। वहीं, जेल विभाग के मुख्यालय से भी मामले जांच बैठा दी गई है। इसे लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल के एक अधिकारी तो अवकाश पर भी चले गए हैं। एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed