{"_id":"b0c0c47e1049ee9b919a26864e422204","slug":"the-intensive-academic-scholarship-to-capture-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को दी गई प्रखर विद्या छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को दी गई प्रखर विद्या छात्रवृत्ति
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती शिशु मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय के अभिभावक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के संयोजक संजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। इस मौके पर गत वर्ष कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रखर विद्या छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रामकुमार यादव ने शिशु मंदिर की शिक्षा और अनुशासन को सराहते हुए अभिभावकों से अपने पाल्यों के प्रति सचेत रहने और उनका विकास करने का आग्रह किया। नीरज कुमार ने अभिभावकों से जागरूक होकर अपने सुझाव विद्यालय में नि:संकोच देने का आग्रह किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक प्रकाशचंद दुबे, प्रधानाचार्य रामबचन यादव, दीपक मिश्र, सिंधू दुबे, कमल कुमार दुबे, सुधा गुप्त, प्रिया श्रीवास्तव, शालिनी आनंद, प्रियंका यादव, राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।