{"_id":"6272baebe41dd60d4c5119b8","slug":"the-horse-of-madhu-yadav-of-chausa-ran-the-fastest-ghazipur-news-vns6518075191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़ा चौसा के मधु यादव का घोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़ा चौसा के मधु यादव का घोड़ा
विज्ञापन
जमानिया नगर क्षेत्र के हरपुर में मंगलवार की शाम परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिहार के चौसा के मधु यादव का घोड़ा सबसे आगे रहा। मोकामा के विवेक पहलवान का दूसरे एवं गाजीपुर के देवकठिया के भगीरथ यादव के घोड़ा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेता घुड़सवारों को जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता तीन राउंड की थी जिसमें दो सेमीफाइनल एवं एक फाइनल हुआ। दोनों सेमीफाइनल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को लेकर फाइनल में छह घुड़सवारों ने भाग लिया। फाइनल में चार राउंड के चक्कर में चौसा के मधु यादव का घोड़ा पहले, मोकामा के विवेक पहलवान का घोड़ा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर देवकठिया के भगीरथ यादव का घोड़ा रहा। कमेटी के निर्णय के अनुसार बेस्ट घुड़सवार का पुरस्कार बड़ेसर के इंद्रपाल सिंह, बेस्ट घोड़ा का पुरस्कार जलदहा बिहार के राजिंदर सिंह के घोड़े को तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए जमानिया कस्बा के राजन सिद्दीकी के घोड़ा का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। आयोजन समिति ने अतिथियों को महर्षि परशुराम का मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष एहसान जफर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, गुरुदयाल महाराज, मदन यादव, मन्नू सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, झिल्लू यादव, रजनीकांत यादव, देवेंद्र यादव, पंकज यादव, सद्दाम खां, लालू यादव, अंबरीष यादव, टुन्ना यादव आदि मौजूद थे। भीड़ अधिक होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी कोतवाल एमपी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में गहमर के सुधीर सिंह, रेवतीपुर के पप्पू राय एवं हरपुर के विनोद यादव उपस्थित रहे।