फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6,920 trainees skipped the first-semester D.El.Ed. examination across three shifts.

Ghazipur News: तीन पालियों में 6920 प्रशिक्षुओं ने छोड़ दी डीएलएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षा

Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
6,920 trainees skipped the first-semester D.El.Ed. examination across three shifts.
नंदगंज के शहीद स्कूल से डीएलडी की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - संवाद
गाजीपुर। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को जारी रही। दूसरे दिन तीन पालियों में हुई परीक्षा में पहली में 2205, दूसरी में 2542 और तीसरी में 2173 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य-उप शिक्षा निदेशक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 10108 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें 7903 उपस्थित और 2205 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा में 10672 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में 8130 ने परीक्षा दी, जबकि 2542 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार तीसरी पाली में सामाजिक विषय की परीक्षा में पंजीकृत 9976 प्रशिक्षुओं में 7803 ने परीक्षा दी और 2173 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले प्रशिक्षुओं की गहन जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय पर ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। डायट के प्राचार्य-उप शिक्षा निदेशक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि उनके केंद्र पर 177 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बापू इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कुल 234 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य उदयभान सिंह ने बताया कि 24 सितंबर से तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed