फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Hoarding-Banner Game: No Tenders Floated in 7 Out of 8 Municipal Bodies

Ghazipur News: होर्डिंग-बैनर का खेल, 8 में से 7 नगर निकायों में नहीं हुआ टेंडर

Wed, 07 Oct 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The Hoarding-Banner Game: No Tenders Floated in 7 Out of 8 Municipal Bodies
बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद
गाजीपुर। नगर निकायों में होर्डिंग-बैनर लगाने के नाम पर नियमों की अनदेखी का खेल चल रहा है। जिले के आठ नगर निकायों में से सात में होर्डिंग-बैनर लगाने का टेंडर तक नहीं हुआ है, इसके बावजूद जगह-जगह प्रचार सामग्री लगा दी गई है। इससे एक तरफ नगर निकायों को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मनमाने तरीके से लगाए जा रहे होर्डिंग और बैनर शहर की सुंदरता पर भी दाग लगा रहे हैं। खास बात यह है कि गाजीपुर नगर पालिका को छोड़कर किसी भी नगर निकाय में होर्डिंग-बैनर लगाने के लिए टेंडर नहीं हुआ है और न ही बाइलॉज तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जिले में तीन नगर पालिकाएं गाजीपुर, मुहम्मदाबाद और जमानिया हैं। इसके अलावा पांच नगर पंचायतें सैदपुर, बहादुरगंज, दिलदारनगर, सादात और जंगीपुर हैं। नियमानुसार नगर निकाय क्षेत्र में होर्डिंग और बैनर लगाने के लिए टेंडर कराया जाता है। इसके एवज में निकाय को राजस्व मिलता है। साथ ही बाइलॉज के जरिये यह तय किया जाता है कि प्रचार सामग्री कहां और किस तरह लगाई जा सकती है, ताकि यातायात प्रभावित न हो और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्था भी खराब न हो।
विज्ञापन

होर्डिंग-बैनर नगर निकायों के लिए राजस्व का एक जरिया हैं। टेंडर के जरिये निर्धारित शुल्क की वसूली होती है, जिससे निकायों को आय होती है। इसके बावजूद जिले के सात निकायों में टेंडर प्रक्रिया नहीं होने से निकायों को मिलने वाले राजस्व का नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ बिना निर्धारित व्यवस्था के प्रचार सामग्री लगाने से कौन, कहां और कितने समय के लिए होर्डिंग लगा रहा है, इस पर भी प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली के खंभे भी बने प्रचार का जरिया

शहर और नगर क्षेत्रों में बिजली के खंभे भी प्रचार-प्रसार के माध्यम बन गए हैं। जिन खंभों का इस्तेमाल बिजली के तारों और कनेक्शन के लिए किया जाता है, उन पर भी होर्डिंग और प्रचार सामग्री लगा दी गई है। इससे सार्वजनिक संपत्तियों के इस्तेमाल और शहर की सूरत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
व्यस्त महुआबाग में भी लगा यूनिखंभे

प्रचार के लिए यूनिपोल का चलन भी बढ़ा है। शहर के प्रमुख इलाकों में ब्रांडिंग के लिए यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। महुआबाग जैसे व्यस्त बाजार में भी यूनिपोल लगाया गया है। ऐसे में व्यस्त इलाकों में प्रचार सामग्री लगाने के लिए तय मानकों और यातायात व्यवस्था के पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

---
जिन नगर निकायों में होर्डिंग लगाने के टेंडर नहीं हुए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद टेंडर कराने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही होर्डिंग लगाने में निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे।-सुनील कुमार त्रिवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

बहादुरगंज में बिजली के खंभे पर लगी होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed