{"_id":"583b20614f1c1b6a2f088658","slug":"the-government-of-the-pockets-of-the-poor-withdrawal-of-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने गरीब की जेब से रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने गरीब की जेब से रुपये निकाले
गाजीपुर अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
जमानिया के रामलीला मैदान में जनता दल (यू) के सम्मेलन में बोलते पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शरद यादव। अमर उजाला
- फोटो : ghazipur
जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को कहा कि जनता दल परिवार नोटबंदी का स्वागत करता है, लेकिन उसको लागू करने के तरीके का विरोध करता है। 10 लाख करोड़ रुपये जिन पूंजीपतियों के पास है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन गरीबों की जेब से पैसे निकाल लिए गए।
वह तहसील स्थित रामलीला मैदान में रविवार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से आयोजित जन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एलान हुआ था कि सरकारी नौकरियों में भर्ती होगी। सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, काला धन लाएंगे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। 10 लाख करोड़ रुपये जिन पूंजीपतियों के पास है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन गरीबों की जेब से पैसे निकाल लिए।
उन्होंने जमानिया विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में करतार यादव का नाम घोषित कर दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक ददन यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर, यदुवंशी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय यादव, विनीता, जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी, गोरख यादव, फौजदार यादव, राजेंद्र पासवान, डॉ. ए कलाम, मुहम्मद सुहेल खां, मो. बादशाह खां, डॉ. एसके आजमी, तंजीम अख्तर, बृजबिहारी यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबूलाल यादव एवं संचालन मोहन यादव ने किया।