{"_id":"f8a055eb9eebc49e68f9e6e0eec2cea8","slug":"the-final-day-of-the-nomination-by-524-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 524 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 524 ने किया नामांकन
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। आज जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 524 नामांकन दाखिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े
इंतजाम किए गए थे। नामांकन की वजह से संबंधित स्थानों पर गहमा-गहमी रही।
त्रिस्तरीय पंचायत के चौथे और अंतिम चरण में मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, मरदह एवं बाराचवर विकासखंड में चुनाव
कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद की 17 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 426 सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन का कार्य शुरू हुआ जो आज पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य पद के रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह
ने बताया कि आज 44 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया गया। इस तरह से कुल 260 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया है। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 111 सीट के लिए आज 124 सहित कुल 641 दावेदारों की तरफ से नामांकन किया गया है।
विज्ञापन
नामांकन की वजह से ब्लाक मुख्यालय के पास दिन भर गहमा-गहमी रही। कासिमाबाद संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 120 सीट के लिए 126 प्रत्याशियों की ओर से पर्चा दाखिल किया गया। इस तरह से अब 649 उम्मीदवार हो गए हैं। नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक की 93 सीट के लिए आज 87 पर्चा दाखिल हुए। इस तरह से कुल 543 नामांकन हुए। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार बाराचंवर ब्लाक की 102 सीट के लिए आज 143 सहित कुल 596 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 14 एवं 15 अक्तूबर को होगी।