फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The federation will then realize its strength being ignored

अनदेखी हुई तो महासंघ कराएगा अपनी ताकत का अहसास

Wed, 24 Feb 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The federation will then realize its strength being ignored
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने आस्तीन चढ़ा ली है। अब मांग पूरा होने तक वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो संघ अपनी ताकत का अहसास कराने को बाध्य होगा। यह बातें महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री यूएस पांडेय ने लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित संघ भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


मंगलवार को एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित समस्याओं पर गठित शासन की उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति को लागू न किए जाने के कारण महासंघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना करते कहा कि ध्यानाकर्षण कार्यक्रमों को करने के बाद भी अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। 18 से 24 फरवरी तक कार्य बहिष्कार के बाद मांग पूरा न होने पर 25  से प्रदेशव्यापी अनिश्चिकालीन हड़ताल की जाएगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने इंजीनियरों की मांगों का समर्थन करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव एवं सचिव सुरेन्द्र प्रताप उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed