फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The father was beaten to death while saving the son

पुत्र को बचा रहे पिता की पीटकर हत्या

Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The father was beaten to death while saving the son
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक मेदनी नंबर दो गांव में शनिवार को पुत्र को बचा रहे पिता की हमलावरों ने मारपीट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस छानबीन में जुट गई। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

दशहरा के मेले में बीते 15 अक्टूबर को किसी बात को लेकर सुनील यादव (23) एवं गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। वहां ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। दूसरे दिन दोपहर में करीब डेढ़ बजे 15 की संख्या में लाठी- डंडे से लैस होकर पहुंचे हमलावरों घर के बाहर चारपाई पर सो रहे सुनील यादव को पीटने लगे। युवक के शोर मचाने पर घर पर मौजूद पिता केदार यादव (57) पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने उन्हें भी मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब-तक आसपास के लोग पहुंचते हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र कासे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed