{"_id":"d7e84bd8262c3c6391ba1a2ac16a8b1b","slug":"the-farmer-came-to-jd-car-killing-three-including-a-mother-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक की जद में आई कार, मां-बेटी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक की जद में आई कार, मां-बेटी समेत तीन की मौत
संवाददाता/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से वाराणसी जा रही 15008 डाउन कृषक एक्सप्रेस ट्रेन की जद में आने से सोमवार को कार के परखच्चे उड़ गए। कनेरी स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर दोपहर एक बजे हुई इस भीषण दुर्घटना में कार पर सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक गाजीपुर के निवासी थे जबकि घायल कार मालिक जेई धर्मराज राम शास्त्री वाराणसी के रामनगर के निवासी हैं। कार चालक भी घायल हुआ है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जेई अपने रिश्तेदारों के साथ कनेरी गांव के रिश्तेदार हरदेव राम के त्रयोदशाह में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे के चलते कृषक एक्सप्रेस दो बजे तक घटनास्थल पर रुकी रही। क्रासिंग पर फाटक नहीं लगवाने को लेकर नाराज आसपास के गांवों के लोगों ने शवों को रेलवे पटरी पर रखकर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।
सादात क्षेत्र के कनेरी गांव निवासी हरदेव राम का सोमवार को त्रयोदशाह था। इसमें हिस्सा लेने के लिए हरदेव राम के रिश्तेदार वाराणसी के रामनगर निवासी धर्मराज राम शास्त्री अपनी अर्टिनो कार से कनेरी गांव जा रहे थे। शास्त्री मनरेगा में जेई हैं। उन्होंने साथ ले जाने के लिए अपने कुछ रिश्तेदारों को सैदपुर बुलाया था। रिश्तेदारों में शहर कोतवाली गाजीपुर क्षेत्र के बबेड़ी निवासी शंकर राम की पत्नी उर्मिला देवी (45), उर्मिला की बेटी रिंकू (20) और नंदगंज के नसीरपुर बासूपुर निवासी रामजी राम (45) सैदपुर पहुंचे जहां जई धर्मराज राम शास्त्री की कार में सवार हो गए। तीनों पिछली सीट पर बैठे थे जबकि शास्त्री कार चालक के बगल में आगे बैठे थे। सभी कार से कनेरी गांव जा रहे थे। कनेरी स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग के पास दिन के एक बजे जेई की कार पहुंची थी कि उनके आगे जा रही एक मारुति कार क्रासिंग पार कर गई। शास्त्री की कार क्रासिंग पर पहुंची। कार उसका अगला हिस्सा क्रासिंग पार किया था कि अचानक कार बंद हो गई। इसी बीच गोरखपुर से वाराणसी जा रही 15008 डाउन कृषक एक्सप्रेस की जोरदार टक्कर से कार उछल कर 200 मीटर दूर खड्ड में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार की पिछली सीट पर सवार उर्मिला देवी, उनकी पुत्री रिंकू और रामजी राम की मौके पर ही मौत हो गई। अगली सीट पर बैठे जेई धर्मराज राम शास्त्री और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कनेरी निवासी हरदेव राम के दोनों पुत्र संजय राम और धर्मेंद्र राम ने मृतकों और घायल जेई की शिनाख्त की। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से पहले क्रासिंग के पास मौजूद कुछ युवकों ने आवाज देकर ट्रेन आने की बात कही थी लेकिन कार का शीशा बंद होने की वजह से चालक सुन नहीं पाया। हादसे में मृत रिंकू ट़ड़वा मौधिया स्थित लालचंद कालेज में बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी।