फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The family members were locked in the room and took away the briefcase

घरवालों को कमरे में बंद कर उठा ले गए अटैची

Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The family members were locked in the room and took away the briefcase
करंडा थाना क्षेत्र के गरथोली गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते पांच हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के घर से 500 मीटर दूर चोरों द्वारा फेंकी गई छह अटैची भी बरामद की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी विरेंद्र राम के परिवार के लोग देर शाम खाना खाकर घर में सो रहे थे। देर रात चोर सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और घर में घुुसे। चोरों ने सबसे पहले जिस कमरे में लोग सो रहे थे। उन कमरों का बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने दूसरे कमरे में रखा छह अटैची उठा ले गए और आलमारी- बक्से का ताला तोड़ किमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद होने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर से बंद दरवाजा खोला। पीड़ित विरेंद्र राम ने बताया कि चोरों ने घर से करीब 500 मीटर दूर फेंके मिले अटैची से चोरों ने सोने की दो सिकड़ी, दो कान का झुमका, दो पायल सहित सभी अन्य आभूषण और पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed