{"_id":"b97e160f4b23bee16e7d0f884d6f37d4","slug":"the-doctor-s-mistreatment-of-cms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ने की सीएमएस से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ने की सीएमएस से बदसलूकी
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इमरजेंसी के एक चिकित्सक मरीजों की भीड़ से झल्ला कर हृदय रोग विभाग में मरीज देख रहे सीएमएस के चेम्बर में पहुंच गए। हो-हल्ला के बीच मरीजों का पर्चा फाड़ दिया। इसकी वजह से चिकित्सा का कार्य काफी देर तक प्रभावित रहा।
हुआ यूं कि सीएमएस डा. एके मिश्रा हृदयरोग विभाग के चेम्बर में बैठकर मरीज देख रहे थे। उनकी टेबल पर दर्जनों मरीजों का पर्चा पड़ा था। उधर दिन में करीब 11 बजे आकस्मिक कक्ष भी मरीजों से भरा हुआ था। हर मरीज ड्यूटी पर
तैनात डा. पीपी उपाध्याय पर पहले अपना चेकअप करने का दबाव बना रहा था। मरीजों की भीड़ और शोर-शराबे से डा. उपाध्याय का अचानक माथा ठनक गया और वह मरीजों पर झल्लाते हुए अपनी कुर्सी से उठकर बाहर निकल गए। वह
विज्ञापन
हदय रोग विभाग के उस चेम्बर में जाकर रुके, जहां बैठकर सीएमएस एके मिश्रा मरीजों को देख रहे थे। वहां पहुंचे डा. उपाध्याय एके मिश्रा पर झल्लाते हुए यह बोले कि आज छुट्टी के दिन ओपीडी क्यों खोला गया है। जब तक डा. मिश्रा
कुछ समझ पाते, तब तक डा. उपाध्याय ने शोर-शराबा करते हुए टेबल पर रखे मरीजों के पर्चों को फाड़कर फेंक दिया। इसकी वजह से चेम्बर में अफरा-तफरी मच गई। इस बात की जानकारी होते ही अन्य चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए
और समझा-बुझाकर वहां से डा. उपाध्याय को वापस आकस्मिक कक्ष में भेजा। इस संबंध में डा. पीपी उपाध्याय का कहना था कि मरीजों की किचकिच की वजह से उन्हें गुस्सा आ गया और झल्लाकर उन्होंने यह कार्य कर डाला। सीएमएस डा.
मिश्रा ने कहा कि डा. उपाध्याय से इस हरकत का जवाब मांगा जाएगा। उनके जवाब के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की चर्चा चिकित्सकों में होती रही।