फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The cross-examination of former MLA Ajay Rai lasted for four hours.

Ghazipur: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से उपस्थित हुआ Mukhtar Ansari,अजय राय की चार घंटे तक चली जिरह

Sun, 31 Jul 2022 10:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

अवधेश राय हत्याकांड में आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से उपस्थित हुआ। अजय राय की गवाही पर करीब 4 घंटे तक जिरह चलती रही। 

विज्ञापन
The cross-examination of former MLA Ajay Rai lasted for four hours.
अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी-एमएनए रामसुध सिंह की अदालत में 1996 के गैंगस्टर के मुकदमे में आरोपी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बांदा जेल से उपस्थित हुआ। पूर्व विधायक अजय राय की गवाही पर अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में चार घंटे तक जिरह चली। कोर्ट ने अगली तारीख छह अगस्त निर्धारित की है।
विज्ञापन

तीन अगस्त 1991 को अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय राय ने मामले में गवाही दी है कि वह अपने भाई अवधेश राय के साथ वाराणसी के मकान के गेट पर खड़े थे। इतने में एक सफेद रंग की मारुति वैन आई। इसमें मुख्तार अंसारी सहित कुछ लोग मौजूद थे। वे लोग गाड़ी से उतरे और अवधेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग मारुति वैन से भागने लगे, जिस पर अजय राय ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई। इस पर सभी लोग गाड़ी छोड़ कर भाग गए। अजय अपने भाई को कबीर चौरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के गवाह अजय राय शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच करीब साढ़े 11 बजे पेश हुए। जिरह के समय सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed