{"_id":"6459450911ed1c6132010f64","slug":"the-counting-of-the-post-of-president-and-councilor-will-be-done-together-on-58-58-tables-ghazipur-news-c-20-1-194793-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अध्यक्ष और सभासद पद की गणना 58-58 टेबुलों पर एक साथ होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अध्यक्ष और सभासद पद की गणना 58-58 टेबुलों पर एक साथ होगी
विज्ञापन
अध्यक्ष और सभासद पद की गणना 58-58 टेबुलों पर एक साथ होगी
मतगणना कर्मियों का दो पाली में प्रशिक्षण आज
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की मतगणना 13 मई को कराई जाएगी। इसमें सभी निकायों के अध्यक्ष पद की गिनती के लिए 58 टेबुल लगेंगे। इसके साथ ही इतने ही टेबुलों पर सभासद पद के मतगणना भी साथ-साथ की जाएगी। मंगलवार को पीजी कालेज स्थित टेरी में दो पालियों में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
जिले में नगर निकाय का चुनाव पहले चरण में कराया गया। तीन नगर पालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों में बने 266 बूथों पर चार मई को कराए गए मतदान के दौरान 56.1 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान संपन्न होने के बाद अब मतों की गणना की बारी है। शनिवार को होने वाली मतगणना की तैयारी जोरशोर से चल रही है।
नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद की गणना 20 टेबुल पर होगी। इसके साथ ही लगी 20 टेबुल पर सभासद पद की गणना भी साथ की जाएगी। इसी तरह पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष एवं सभासद पद की आठ-आठ, जमानिया में नौ-नौ, नगर पंचायत सैदपुर में छह-छह, बहादुरगंज पांच-पांच, दिलदारनगर चार-चार तथा सादात नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद की गणना के लिए तीन-तीन टेबुल साथ लगेगी। दोनों की गणना साथ कराई जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं नगर पंचायत जंगीपुर की मतगणना स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। इसी तरह पालिका परिषद मुहम्मदाबाद की अष्ट शहीद इंटर कालेज, पालिका परिषद जमानिया की तहसील मुख्यालय जमानिया, नगर पंचायत सैदपुर की टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर, नगर पंचायत बहादुरगंज में नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद, नगर पंचायत सादात की तहसील मुख्यालय जखनिया एवं नगर पंचायत दिलदारनगर की मतगणना कंपोजिट विद्यालय सेवराई में कराई जाएगी।