Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The city received 10 e-rickshaws from the municipality

Ghazipur News: नगर पालिका की ओर से शहर को 10 ई-रिक्शा मिले

Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The city received 10 e-rickshaws from the municipality
शहर के कारगिल मार्केट ​स्थित जलकल परिसर में कूड़ा उठाने वाली ई-रिक्श को हरी झंडी दिखाकर रवाना क - फोटो : credit
गाजीपुर। जलकल परिसर में शुक्रवार नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल व ईओ डीके राय ने कूड़ा उठाने वाली ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर पालिका की ओर से शहर को कूड़ा उठाने वाली 10 ई-रिक्शा की सौगात दी गई है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि इससे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर पालिका ईओ डीके राय ने कहा कि डाला छठ तक कूड़ा उठाने वाली इन ई-रिक्शा के माध्यम से जहां-जहां से कूड़ा होने की शिकायत आएगी, उसको निस्तारित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न वार्डों में इनके माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed