Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Chhapra-Bandra Special train will have a stop at Audihar.

Ghazipur News: छपरा-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का औड़िहार में होगा ठहराव

Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Chhapra-Bandra Special train will have a stop at Audihar.
गाजीपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से छपरा-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसका ठहराव औड़िहार जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05185 छपरा-बांद्रा टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 25 नवंबर बुधवार को छपरा से रात 09.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औंड़िहार से रात 01.15 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस-छपरा आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी 27 नवंबर शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कोटा से रात 01.30 बजे, औड़िहार से रात 09.27 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed