फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a naval soldier created an uproar

नौसेना के जवान का शव आते ही मचा कोहराम

Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a naval soldier created an uproar
सैदपुर कोतवाली के नारायनपुर ककरही गांव में नौसेना के जवान अखिलेश यादव का शव पहुंचने पर उसके पार्? - फोटो : GHAZIPUR
सैदपुर। बीते गुरुवार को मुुंबई में संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत भारतीय नौसेना के जवान अखिलेश यादव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव नारायनपुर ककहरी शनिवार की शाम आते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पार्थिव शरीर के साथ आए जीटीसी-39 बटालियन के जवानों ने दरवाजा पर जवान को सलामी दी। इसके बाद सैदपुर नगर स्थित पक्का घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नारायनपुर ककरही गांव निवासी किसान लालजी यादव के तीन पुत्रों में मझला पुत्र अखिलेश यादव इंडियन नेवी में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बीते गुरुवार को उन्हें गोली लग गई थी। उन्हें नौसेना के अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया था। बड़े भाई रामाश्रय यादव, छोटे भाई राकेश यादव, पिता लालजी यादव, बहन अनीता एवं रिंकू चीख-पुकार करने लगे थे। शनिवार की देर शाम जीटीसी-39 बटालियन के जवान पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही घर पहुंचे, कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर के साथ आए जीटीसी-39 बटालियन के जवानों ने दरवाजा पर जवान को सलामी दी। तहसीलदार दिनेश कुमार, कोतवाल श्यामजी यादव, ग्राम प्रधान सुब्बा यादव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि गुरुदयाल राजभर, सपा नेता आलोक सिंह कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता नीतेश उर्फ भोनू सिंह, सुनील यादव, विनय यादव, कमलेश यादव, राजनाथ, काशीनाथ, अच्छेलाल, हवलदार, हीरा, आलोक सिंह, दुष्यंत चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव यात्रा निकली। सैदपुर नगर स्थित पक्का घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने बताया कि अखिलेश को गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed