फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike overturned on the breaker, the young man died

Ghazipur News: ब्रेकर पर पलटी बाइक, युवक की जान गई

Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bike overturned on the breaker, the young man died
नगसर थाना क्षेत्र के सरहुला गांव के पास मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में घायल भिक्खिचौरा निवासी युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

भिक्खिचौरा निवासी निगम यादव (36) ट्रेन पकड़ने के लिए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन जा रहा था। सरहुला गांव के पास मोड़ पर सड़क पर बनाए गए ब्रेकर पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते बाइक सहित युवक गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीण ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार के लोग वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को दिलदारनगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। जहां एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पिता रामाज्ञा यादव ने बताया कि सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शव गांव पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। पत्नी ममता और दो पुत्रों हर्षित एवं नवनीत के बिलखने से मातमी सन्नाटा पसरा था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह दुर्गापुर प्लांट से एक हफ्ते की छुट्टी लेकर घर आया था। इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed