फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The battle for admission in class six in Jawahar Navodaya Vidyalaya today

Ghazipur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले की जंग आज (फोटो भी)

Sat, 20 Jan 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
The battle for admission in class six in Jawahar Navodaya Vidyalaya today
गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया है। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न विकासखंडों के 5,629 अभ्यर्थी बैठेंगे। इनके लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी शुचिता बनाए रखने तथा इसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। कक्षा की 80 सीटों के लिए इस वर्ष भी इसका आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी सोलह विकासखंडों के 5629 अभ्यर्थी पंजीकृत हैंं। जखनिया के 547, सादात 257, मरदह 285, बाराचवर 214, मुहम्मदाबाद 232, कासिमाबाद 228 तथा भदौरा ब्लाक के 195 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके अलावा गाजीपुर 954, मनिहारी 464, बिरनो 261, भांवरकोल 164, जमानिया 214, रेवतीपुर 174, सैदपुर 696, देवकली 604 तथा करंडा विकासखंड क्षेत्र के 140 अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। एक पाली में सुबह साढ़े 11 बजे से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



कक्षा-छह की प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।- डा. इकरामुद्दीन सिद्दीकी, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed