{"_id":"5f0c73708ebc3e63bf1e0a38","slug":"ten-sweepers-notice-for-negligence-ghazipur-news-vns5355615160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर दस सफाई कर्मियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर दस सफाई कर्मियों को नोटिस जारी
विज्ञापन
जमानिया। कोरोना महामारी से निपटने के लिए शहर से लेकर गांव तक सैनिटाइज एवं दवाओंका छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार को विकासखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवसब्बलपुर खुर्द महेवा सरायमुराद अली उमरगंज आदि गांव में साफ-सफाई कराई। महेवा गांव में दस सफाई कर्मियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी ककिया गया।
गांवों में विशेष सफाई एवं बचाव के लिए गठित महामारी बचावसमन्वय समिति भी अपनी उपयोगिता साबित करने में कामयाब दिख रही है। शायद यही कारण है कि विकासखंड में 3300 से अधिक प्रवासी मजदूर आए लेकिन एक गांव देवैथा को छोड़कर कोई भी गांव हॉटस्पॉट नहीं बना। विकासखंड की ओर से लगातार साफ-सफाई कराई जा रही है लेकिन कुछ सफाई कर्मियों की लापरवाही की वजह से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। महेवा गांव में सफाई कर्मियों की जांच में पहुंचे एडीओ पंचायत जयप्रकाश पांडेय को मौके पर एक भी सफाई कर्मी नहीं मिला। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को इसकी जानकारी दी और विकासखंड कि ओर से दस सफाई कर्म ी के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है जिससे सफाई कर्मियों में हडकंप मचा हुआ है। कोरोना महामारी से गांव को बचाने के लिए ग्राम पंचायतों को अतिरिक्तशक्तियां दी गईं हैं जिसके जरिए गांव में महामारी बचाव एवं समन्वय समिति कागठन कर गांव की सफाई, दवा छिड़काव, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, जागरूकताकार्यक्रम समेत अन्य बचाव का इंतजाम किया जाना है लेकिन गांव में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। हॉलाकि गांव में टीम बना कर लगातार साफ-सफाई के साथ जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गांव में लगातार साफ-सफाई कराई जा रही है। दवाओं के छिड़काव कूड़ा का निस्तारण नाली की साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जांच के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर महेवा गांव में लगाए गए दस सफाई कर्मियों को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये कर्मचारी कार्य पर गए थे लेकिन समय से पूर्व ही वापस चले गए जिस कारण नोटिस जारी की गईहै। सावन का महीना चल रहा है और महेवा गांव में महेश्वरधाम का मंदिर है जहां श्रद्धालूुओं की भीड़ लगती है।