फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager unconscious after being electrocuted

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से किशोर अचेत

Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teenager unconscious after being electrocuted
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव में रविवार की शाम घर में टेबल पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोर अचेत हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीण कृष्णानंद बताया कि मंझरिया गांव निवासी दीपक शाम करीब सवा सात बजे घर में टेबल पंखा लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर गया। हादसे के कुछ ही देर बाद कमरे में पहुंची बड़ी बहन ने दीपक को जमीन पर गिरा हुआ देख फौरन पंखे का प्लग को बोर्ड से बाहर निकाल दिया। साथ ही जोर-जोर से शोर मचाने लगी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों दीपक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि, परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed