फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager drowns in the Ganges after slipping while playing at the ghat.

Ghazipur News: घाट पर खेलते समय पैर फिसलने से गंगा में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in the Ganges after slipping while playing at the ghat.
करंडा की खबर में----मृतक सूरज चौधरी की फाईल फोटो। स्रोत- परिजन
थाना क्षेत्र की सराय मुहम्मदपुर ग्राम पंचायत स्थित यशानंद बाबा घाट पर बुधवार दोपहर गंगा में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह घाट के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। करीब एक घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर उसका शव बरामद किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि सराय मुहम्मदपुर गांव निवासी सूरज चौधरी (15) घाट के किनारे खेल रहा था। पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे बाद घटनास्थल से 100 मीटर दूर सूरज का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शशांक यादव ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता राजू चौधरी ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed