{"_id":"62cb10d5919de0057c4cd306","slug":"team-engaged-in-identifying-the-fake-account-maker-ghazipur-news-vns6633190138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अकाउंट बनाने वाले को चिन्हित करने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अकाउंट बनाने वाले को चिन्हित करने में जुटी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के नाम से फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर मैसेज करने का मामला शनिवार की देर शाम प्रकाश में आया। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जहां जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं फर्जी एकाउंट बनाने वाले साइबर अपराधी को चिह्नित करने के लिए साइबर सेल और सर्विलांस की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुट गई है। यही नहीं संबंधित कंपनी से डिटेल भी मांगा गया है, जिससे इसकी गहनता पूर्वक जांचकर सख्त कार्रवाई की जा सके।
साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन आमजनों को ठगी का शिकार बनाते हैं। स्थिति यह है कि लोगों के खाते से पैसा उड़ाना, किसी के फेसबुक एकाउंट को हैक करना सहित कई मामले प्रतिदिन प्रकाश में आते रहते हैं। इस बार साइबर अपराधियों ने जनपद के नवागत एसपी रोहन पी बोत्रे के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप एकाउंट जनरेट किया। साथ ही व्हाट्सएप एकाउंट पर बकायदे प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर आईपीएस रोहन पी बोत्रे की फोटो भी लगाई। मैसेज आने पर पूरे मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ऐसे में पुलिस टीम सक्रिय हुई और छानबीन में जुट गई। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम ऐसे साइबर अपराधी को जहां चिह्नित करने में जुटी हुई है। वहीं जिस कंपनी का नंबर है, वहां से पूरा डिटेल मंगाया गया है, जिससे पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि साइबर सेल और सर्विलांस की टीम छानबीन में जुटी हुई है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।