फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teacher working on forged documents arrested

Ghazipur News: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher working on forged documents arrested
औडिहार/सैदपुर। टाउन नेशनल इंटर कॉलेज,सैदपुर में कूट रचित दस्तावेज के आधार पर रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत रहे शिवाकांत पांडेय को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सारनाथ मवैया स्थित उसके आवास से गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई के साथ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक सनद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शिवकांत वर्ष 2004 से ही फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले वाराणसी स्थित एक इंटर कॉलेज में नियुक्त हुआ था। वहां से ट्रांसफर कराकर वह सैदपुर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर तैनात हुआ था। संदेह होने पर उसके अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में दस्तावेजों के कूटरचित पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक और टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय की ओर से बीते मार्च माह में प्राथमिकी दर्ज कराने के लगभग 3 माह बाद पुलिस ने उसे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed