फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swachhotsav celebrated at Ganga Ghat

Ghazipur News: गंगा घाट पर मनाया स्वच्छोत्सव

Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Swachhotsav celebrated at Ganga Ghat
शहर के सिकंदरपुर गंगा घाट पर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते भाजपा नेता अभिनव सिन्हा। स्रोत- सू
गाजीपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत रविवार को सिकंदरपुर गंगा घाट पर बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस बार स्वच्छोत्सव नाम दिया गया है।भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने अभियान में शामिल होकर घाट पर फैले कूड़े, फूल और प्लास्टिक को साफ किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई।अभिनव सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की आदत और संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने इसे 2047 तक विकसित भारत के सपने से भी जोड़ा। स्वच्छता अभियान के उपरांत उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपनी मां श्रीमती नीलम सिन्हा के नाम पर आवासीय परिसर में आंवला और आम का पौधा रोपा। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जीवन शैली बनाना और भारत को स्वच्छ, स्वस्थ व समृद्ध बनाना है। अभियान में जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, राजकुमार चौबे, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी उपेंद्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed