{"_id":"5f469ab68ebc3eabee150509","slug":"survey-will-be-conducted-door-to-door-dm-ghazipur-news-vns543611738","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर डोर-टू-डोर होगा सर्वे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर डोर-टू-डोर होगा सर्वे : डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में डोर-टू-डोर जांच अभियान चलाकर सर्वे कराने को लेकर विकास भवन सभागार में बुधवार को बैठक की गई। इस दौरान डीएम ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि गठित सर्विलांस टीम एवं निगरानी समितियों के सदस्य पांच दिनों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जाकर घर- घर लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और वह कौन सी बीमारी से ग्रसित हैं इसकी सूची तैयार करें। साथ ही जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की 12 दिनों के अंदर जांच कराना सुनिश्चित करें। जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर होम आइसोलेट, पेड अस्पताल या एल-वन अस्पताल मे भर्ती कराना अनिवार्य है।
इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए व्यक्तियों का भी चिह्नांकन करते हुए जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही निगरानी समितियों को निर्देशित किया कि ऐसे व्यक्ति जो चिहिन्त करें जो जांच करा लिए हैं और उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उनके द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नियम-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराएं, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कोई भी व्यक्ति जो स्वस्थ्य हो या बीमार सबकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन का सख्त निर्देश है कि जो भी अधिकारी/कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में लापरवाही बरतता है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोडे़गा। अन्यथा उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, डीसी मनरेगा दिलीप कुमार सोनकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ और अधिकारी मौजूद थे।