फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Supporters attack on police station to free Mukhtar Ansari special henchman in ghazipur

Ghazipur: मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे को छुड़ाने के लिए समर्थकों ने बोला थाने पर धावा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Sat, 24 Jun 2023 08:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Jun 2023 08:06 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे अमित राय  को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया। जिस थाने में अमित को रखा गया वहां से उसे छुड़ाने के लिए सौ से अधिक समर्थकों ने धावा बोल दिया। करीब एक घंटे तक करीमुद्दीनपुर थाना जंग का मैदान बना रहा। 

विज्ञापन
Supporters attack on police station to free Mukhtar Ansari special henchman in ghazipur
एक घंटे तक करीमुद्दीनपुर थाना बना रहा जंग का मैदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी का सहयोगी आईएस-191 के सक्रिय सदस्य और जिले के टॉप टेन अपराधी अमित राय को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शुक्रवार की शाम लौवाडीह अंडर पास से धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे अपराधी को छुड़ाने के लिए उसके सौ से अधिक समर्थक लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से लैस होकर थाने पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धावा बोल दिए। लॉकअप तक पहुंचने के कारण समर्थकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। शनिवार को शातिर का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे में जारी वारंट के तहत पुलिस जिले के टॉप-टेन अपराधी अमित राय की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर देर शाम पुलिस ने लौवाडीह के पास से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद हुआ। इधर, गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अपराधी के समर्थक रात करीब 11 बजे थाने पहुंचे गए। इनमें सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

विज्ञापन

लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल

स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए। वहीं, जानकारी होते ही मुहम्मदाबाद सीओ हितेंद्र कृष्ण के नेतृत्व में भांवरकोल, मुहम्मदाबाद और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। दूसरे दिन पुलिस ने शातिर अपराधी का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 'दूल्हे का पता नहीं, बरात सज गई', पटना में विपक्ष की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तंज

एक घंटे तक करीमुद्दीनपुर थाना बना रहा जंग का मैदान

Supporters attack on police station to free Mukhtar Ansari special henchman in ghazipur
मुख्तार का खास और गाजीपुर जिले का टॉप टेन अपराधी अमित राय गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक थाने पर सौ से अधिक की संख्या में पहुंचे लोग उग्र हो गए थे। वे अमित राय को छोड़ो का नारा लगा रहे थे। पुलिस अभी मामले को शांत कराने में जुटी ही थी कि वे हवालात तक पहुंच गए। इधर ईंट-पत्थर से लैस छुड़ाने आए समर्थकों के हमले से कई पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई। करीब एक घंटे तक करीमुद्दीनपुर थाना जंग का मैदान बना रहा। हालांकि पुलिस उन्हें थाने से दूर खदेड़ने में सफल रही। इस दौरान मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग से गुजर रहे वाहन इधर-उधर खड़े हो गए। वहीं, आवाज सुनकर आसपास के गांव के ग्रामीण भी सहम गए थे।

अमित के पिता समेत 8 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात पर मुकदमा

थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अपराधी के पिता सहित आठ के खिलाफ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधी अमित राय के पिता राम प्रवेश राय अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से लैस होकर थाने पहुंचे और नारा लगाते हुए जबरन छुड़ाने के लिए हवालात की तरफ बढ़ने लगे थे। इस दौरान थाना परिसर में राजकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त भी उनके द्वारा किया गया। इस मामले में रामप्रवेश राय सहित आठ के खिलाफ नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने कहा कि अमित राय जिले का टॉप-टेन अपराधी है। पिछले दिनों इसके खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया था। एक मामले में वारंट थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का रिवाल्वर बरामद हुआ है। इसे छुड़ाने के लिए उसके परिजन और सहयोगी थाने आए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था अमित राय

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अमित राय करीमुद्दीनपुर और शहर कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अमित पर हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर सहित 28 मुकदमे करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल और शहर कोतवाली में दर्ज हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक शहर कोतवाली के डिलिया गांव निवासी पप्पू गिरी को एक मुकदमे में गवाही नहीं करने के लिए शातिर अपराधी अंगद राय की शह पर अपराधी अमित राय और विश्वनाथ यादव ने जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में पप्पू गिरी ने बीते तीन मार्च को अंगद राय, उसके भाई विश्वनाथ राय और थाना करीमुद्दीनपुर के जोगा मुसाहिब गांव निवासी अमित राय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में विश्वनाथ राय जेल में बंद है, जबकि पुलिस की सख्ती से डरकर अंगद बिहार भाग गया और बीते 13 मार्च को बिहार के भभुआ जनपद में शराब की तीन बोतल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुख्यात अपराधी अमित फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार करने के लिए जनपद पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लंबे इंतजार के बाद करीमुद्दीनपुर पुलिस शनिवार की देर शाम अपराधी अमित राय को गिरफ्तार करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed