फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sunil Yadav had Kesharis district title in wrestling

कुश्ती में सनील यादव को मिला जिला केशरी का खिताब

Wed, 24 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sunil Yadav had Kesharis district title in wrestling
भटवलिया स्थित वेदविहारी पोखरा के पास आयोजित विरन पहलवान स्मृति जिला केशरी कुश्ती प्रतियोगिता में मंगलवार को सुनील यादव जिला केशरी, मुलायम यादव कुमार केशरी, रामजी कुशवाहा अभिमन्यु केशरी का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


कुश्ती प्रतियोगिता में रामजी कुशवाहा भटवलियॉ ने संतोष यादव बहरामपुर को आठ-शून्य से हरा कर अभिमन्यु केशरी बनने में सफल रहे। मुलायम यादव सोनबरसा रामजी कुशवाहा को अंकों से हरा कर कुमार केशरी बने।
विज्ञापन


सबसे रोमांचक कुश्ती जिला केशरी के लिए हुई जिसमें सुनील यादव मुहम्मदपुर और उदयवीर यादव करमपुर के बीच हुआ। जिसमें दोनों पहलवानों ने अपना -अपना  हर दांव लगाया लेकिन इस कुश्ती का भी फैसला अन्तिम समय तक नहीं हो सका। अन्त में यह कुश्ती अंकों के आधार पर तीन-शून्य के अन्तर से छूटी। इसमे सुनील यादव ने तीन अंकों के साथ जिला केशरी बनने का गौरव प्राप्त किया। दिनेश यादव भड़सर ने उमेश चौहान सराय मुबारक को चित कर बाल केशरी होने का गौरव प्राप्त किया। इस मौके पर कमलेश यादव , विभूति पलहवान , रामायन यादव, अमरनाथ, रामदल ,चन्द्रबली ,नंदलाल,गिरजा ,दीपा यादव, जवाहर यादव आदि मौजूद रहे। संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रहास पहलवान ने आभार प्रकट किया। संचालन रामाशिष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed