सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू के गनर पर श्रमजीवी ट्रेन में चाकू से हमला: कार्बाइन छिना, लखनऊ में चल रहा इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 27 Oct 2022 07:47 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू के सरकारी गनर राकेश कुमार चौधरी मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से लखनऊ सुहेब अंसारी को लेने जा रहे थे। मन्नू के साथ बाई रोड गाजीपर आना था। वह ट्रेन में अकेले थे। सुल्तानपुर के पास अराजकतत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान छह-सात जगहों पर उनको चाकू मारकर कार्बाइन लेकर फरार हो गये। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद विधायक के गनर पर श्रमजीवी ट्रेन में चाकू से हमलाकर कार्बाइन छिना
- फोटो : सोशल मीडिया