फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Substation repair completed, supply started on fifth day

विद्युत उपकेंद्र का मरम्मत पूरा, पांचवें दिन शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Substation repair completed, supply started on fifth day
दिलदारनगर। विद्युत उप केंद्र को की मरम्मत के बाद आपूर्ति तो शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी इसे सुचारु नहीं करने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इस उपकेंद्र से नगर सहित करीब 48 गांव प्रभावित हैं। कहीं बिजली आपूर्ति हो रही है तो कहीं कटौती हो रही है। इस मामले को लेकर सोमवार को विधायक सुनीता सिंह ने भी उप केंद्र के अधिकारियों से बात किया तथा व्यवस्था को सुचारू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पावर हाउस में आग लगने से यहां के 10 एमवी के दो ट्रांसफार्मर के जल गए थे। सोमवार को पांचवे दिन क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने बिजली विभाग के एक्सईएन महेंद्र मिश्र से नगर सहित 48 गावों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने काफी तेजी से और सराहनीय काम किया है। पांच दिन में ही यहां आपूर्ति शुरू कर दी गई है ,यह एक महत्वपूर्ण बात है। बीजेपी सरकार में जनहित के सारे कार्य पर विशेष जोर दिया जा रहा है। लोगों को कम परेशानी हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। दो बड़े ट्रांसफार्मर जले थे उन्हें सरकार ने तत्काल उपलब्ध करा दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति से जुड़े समस्याओं का समाधान हो गया। इस घटना को भी लेकर दूसरे दलों के लोग अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जो गलत है। बता दें कि बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर सहित क्षेत्र के 48 गांवो में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली संबंधित उपकरण शोपीस बन गए थे। बिजली से संबंधित व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों का धंधा चौपट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed