फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students took out voter awareness rally

विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
जिले में विभिन्न महाविद्यालयों और इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्थानों से मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

जमानिया : महात्मा गांधी सती स्मारक डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय से शुरू रैली प्राथमिक विद्यालय गरुआ मकसूदपुर से होते हुए ग्राम सभा में संपन्न हुई। रैली ं डॉ. नितेश कुमार पांडेय, राजीव कुमार, सुभाषचंद्र यादव, रमाशंकर यादव, रवि पराशर रहे। बहरियाबाद : सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक अजय सहाय ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र विभिन्न प्रकार के नारे लगा रहे थे। आराजी कस्बा स्वाद, चक काफिया, चकफरीद आदि गांवों का भ्रमण कर विद्यालय परिसर में पहुंचे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवबचन पांडेय ने कहा कि आप अपने अभिभावकों सहित पास-पड़ोस के लोगों जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई हो उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म छह, जिनके नाम आदि अशुद्ध हों उन्हें शुद्ध कराने के लिए फार्म-आठ तथा मृतकों के नाम निष्कासित कराने के लिए अपने-अपने बूथों पर जाकर फार्म-सात भरने के लिए प्रेरित करें। रैली में विनोद कुमार श्रीवास्तव, रामप्रकाश, अवनि कुमार, रामप्यारे, खूबचंद यादव, गुलाब गुप्ता, आद्या पटेल, सदानंद यादव, संतोष यादव, विनोद यादव, राजेश, हैदर अब्बास, संजय दूबे, संजय कुमार, कपिलदेव यादव, अरविंद यादव रहे।
विज्ञापन

बहादुरगंज : गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट की ओर से संचालित गोपीनाथ पीजी कालेज एवं जीएन वुमेंस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और चुनाव के दिन शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। रैली कालेज परिसर से देवली गांव, सनेहुआ होते हुए कालेज के क्रीड़ांगन पर आकर समाप्त हुई, उसके बाद मानव श्रंखला बनाई गई। प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ. गिरीशचंद्र, डॉ. उमेश मिश्रा, डॉ. चंद्रमणि पांडेय, डॉ. विजय लक्ष्मी, अनिता पाल, प्रतिमा पांडेय, चंद्रकेश दूबे, रवि, मनीष मौर्या रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed