फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students left class and met SDM, accused of depriving them of sports competition for one year

Ghazipur News: कक्षा छोड़ एसडीएम से मिले छात्र, एक साल से खेल प्रतियोगिता से वंचित करने का आरोप

Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students left class and met SDM, accused of depriving them of sports competition for one year
कासिमाबाद एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा को अपनी समस्या से अवगत कराते छात्र व छात्राएं। स्रोत- स्वयं
गंगौली। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार गौतम के साथ बृहस्पतिवार को नेशनल इंटर कॉलेज, कासिमाबाद के छात्रों ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने आरोप लगाया कि उनको एक वर्ष से खेल प्रतियोगिताओं से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से वंचित किए जाने से उनकी प्रतिभा प्रभावित हो रही है। वह खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने एसडीएम से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा के निर्देश पर नायब तहसीलदार कौशल चौरसिया बच्चों के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से वार्ता किया और बच्चों की समस्या को दूर किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। पत्रक सौंपने वालों में आदित्य कुमार, लकी कुमार, खुशी, चांदनी, हिना, मुस्कान, शिवजी वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed