फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action taken under the Goonda Act against three accused in a theft case.

Ghazipur News: चोरी के तीन आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Action taken under the Goonda Act against three accused in a theft case.
गाजीपुर। सेवराई के संतरामगंज बाजार में एक साल पहले गोविंद जायसवाल के घर से करीब 15 रुपये की चोरी हुई थी, जिसमें नकदी व आभूषण शामिल थे। इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों के खिलाफ गहमर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गुंडा एक्ट के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर 30 सितंबर को कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गहमर थाने में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराध की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गुंडा एक्ट की कार्रवाई पंकज कुमार गुप्ता (30), संदीप कुमार गुप्ता (21) और विनोद कुमार कमकर (58), सभी निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर के खिलाफ की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी और थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed