फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son went to seek blessings of the Mother Goddess; dies after falling from train.

Ghazipur News: शायर माता के दर्शन के लिए गया था बेटा, ट्रेन से गिरने से मौत

Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Son went to seek blessings of the Mother Goddess; dies after falling from train.
मृतक आशीष बिंद। स्रोत- परिजन
खानपुर। दिलदारनगर स्थित शायर माता के दर्शन के लिए निकले कलवारी गांव निवासी आशीष बिंद (20) की बुधवार को ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार के सामने बेटे के अंतिम संस्कार से पहले पिता के पहुंचने का इंतजार था।
विज्ञापन

पंजाब में घरों की पेंटिंग करने वाले पिता ओमप्रकाश बिंद को जैसे ही बेटे की मौत की खबर मिली, वह ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद आशीष का शव घर लाया गया और पिता के पहुंचने तक उसे बर्फ पर रखा गया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को जोहरगंज स्थित राम तवक्का घाट पर आशीष का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ने बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की आंखें नम रहीं। आशीष के चाचा अशोक भी दिल्ली से ट्रेन पकड़कर घर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक आशीष दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। उसने हाल ही में आईटीआई के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां उर्मिला देवी रोते हुए उन्होंने कहा, हे भगवान, ई का बिपत डाल देहल, हमरे लाल के कहा ले गईला। बहन सपना भाई की मौत से बेसुध होती रही, जबकि बड़े भाई सौरभ भी गहरे सदमे में हैं। आशीष बुधवार को अपनी चाची के भतीजे समीर के साथ ट्रेन से दिलदारनगर स्थित शायर माता के दर्शन के लिए जा रहा था।

मृतक आशीष बिंद। स्रोत- परिजन

मृतक आशीष बिंद। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed