फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students awareness rally held in the city

छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students awareness rally held in the city
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलेक्ट्रेट से मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न रास्तों महुआबाग, मिश्रबाजार तथा
विज्ञापन


कोतवाली होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं लोगों को जागरूक करते चल रहे थे। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने इस जानलेवा बीमारी की चर्चा करते हुए कहा कि सावधानी ही इससे बचाव का
विज्ञापन


उपाय है। रैली में उप जिला क्षयरोग अधिकारी डा. डीपी सिन्हा, काउंसिलर नीरा राय, संजय यादव, सुनील कुमार वर्मा, डा. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र कुमार राय, वैंकटेश्वर प्रसाद शर्मा, प्रवीण पांडेय तथा सुनील कुमार उपस्थित थे। संचालन जिला
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षयरोग अधिकारी डा. केके वर्मा ने किया। ज्योति ग्रामीण कल्याण संस्थान, संयम ट्रस्ट के अधिकारियों-कर्मचारियों जिला समन्वयक अजय माइकल, प्रदीप कुमार, विनीत तथा मेहंदी हसन ने रैली में भाग लिया। उधर, राजकीय महिला

स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डा. केके तिवारी ने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। संयम और समझदारी


दूर रहेगी, एडस बीमारी, एड्स का ज्ञान, बचाए जान जैसे नारे लगाती हुई छात्राओं ने कचहरी, महुआबाग, मिश्रबाजार आदि मुहल्लों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. विकास सिंह, डा.

वंदना, डा. शंभूशरण प्रसाद तथा डा. अमितेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed