{"_id":"6bb773c96ad7d29e2f8a2f72a28d0f7d","slug":"students-appreciated-artifacts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्राओं की कलाकृतियों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं की कलाकृतियों को सराहा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 14 Jun 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव पूर्वांचल विकास संस्था के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क हैंडवर्क प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को गायत्रीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की ओर से विभिन्न कला कृतियों को बनाकर उनका प्रदर्शन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता वालग्रीन अस्पताल के निदेशक डा. मुकेश सिंह ने बनाई गई कला कृतियों की सराहना की।
उन्होंने संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करने का वादा किया। सोमवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विद्यालय की छात्राओं की तरफ से फ्लावर पाट, डोली, फोटो फ्रेम, बोर्ड पेटिंग, झूला, मोबाइल स्टैंड, राधे-कृष्ण और गणेश जी की मूर्ति की आकर्षक कलाकृति बनाकर लोगों की खूब सराहना बटोरी। समापन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित प्रकाश आर्य, संस्था के प्रदेश सचिव अनिल यादव, प्रदेश अध्यक्ष रीतेश वर्मा, अजीम सिद्दीकी, सुनील वर्मा, आशीष जायसवाल, अनिल, पंकज यादव, गुंजन यादव, राजनाथ यादव, टिंकू वर्मा, बिट्टू वर्मा आदि मौजूद थे।