फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   student killed in fight at Sunbeam School in Ghazipur

UP: सनबीम स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र की चाकू से वार कर की हत्या, बोतल में छिपकर लाया था चाकू

Mon, 18 Aug 2025 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

Ghazipur Latest News: गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज के सनबीम स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने 10वीं के छात्र की फल काटने वाले चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
student killed in fight at Sunbeam School in Ghazipur
गाजीपुर में छात्र की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से वार कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया है। पुलिस के साथ ही फॉरेसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस वारदात की वजह तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 15 अगस्त को छात्र गुटों में विवाद हुआ था लेकिन विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

दसवीं के छात्र की हत्या के बाद प्रबंधन ने आनन-फानन स्कूल में छुट्टी कर दी। वहीं, शाम को छात्र आदित्य वर्मा के पिता की तहरीर पर दो छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग हैं। आरोपी छात्र के पिता शहर में निजी क्लीनिक चलाते हैं।

मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर कटरा निवासी सराफा व्यवसायी शिवजी वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा आदित्य वर्मा (15) सनबीम स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से ही बेटे को चाकू मारे जाने की सूचना दी गई थी। स्कूल स्टाफ की तरफ से बताया गया था कि तीसरी मंजिल पर कक्षा नौ और दस की कक्षाएं चलती हैं।

सुबह करीब 9ः30 बजे तीसरे पीरियड की घंटी बजने पर कुछ छात्र शौचालय गए थे। कक्षा से करीब 20 मीटर दूर शौचालय है। शौचालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी कक्षा नौ के छात्र ने आदित्य वर्मा के सिर व सीने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

शौचालय से लड़खड़ाते निकला खून से लथपथ आदित्य

कोतवाली पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, चाकू मारे जाने के बाद खून से लथपथ आदित्य वर्मा शौचालय से बाहर निकल अपनी कक्षा की ओर लड़खड़ाते हुए जाते दिख रहा है। कुछ दूर जाने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है। इस बीच एक शिक्षिका कक्षा से निकलती है और आदित्य का सिर अपनी गोद में रख लेती है। शोर-शराबा होने पर कक्षाओं में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं निकल कर बाहर आ जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, शौचालय में हुई चाकूबाजी में यूसुफपुर निवासी नमन जायसवाल (14), गाजीपुर घाट निवासी अभिनव तिवारी (15) और आरोपी छात्र घायल हुए हैं। घायल आदित्य, नमन और आरोपी छात्र को करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने आदित्य वर्मा को मृत घोषित कर दिया। बाकी आरोपी सहित तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल से मामले की जानकारी करने के बाद एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, सीओ सिटी शेखर सेंगर और शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय सनबीन स्कूल पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने आरोपी छात्र और मृत छात्र की कक्षा के विद्यार्थियों से बात की है। प्रिंसिपल के साथ ही कुछ शिक्षकों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पहले से ही थी तनातनी, 15 अगस्त को भी हुई थी कहासुनी

पुलिस ने स्कूल के 8-10 छात्रों से पूछताछ की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि घायल नमन जायसवाल का आरोपी छात्र से किसी बात पर करीब एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। इस पर आदित्य वर्मा और आरोपी छात्र के साथ कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा कि 15 अगस्त को भी स्कूल के बाहर आरोपी छात्र से विवाद हुआ था।

खुद अस्पताल पहुंचा घायल अभिनव
गाजीपुर घाट निवासी कृष्णानंद तिवारी का बेटा अभिनव तिवारी (15) भी घायल हुआ है। वह कक्षा 10 का छात्र है। अस्पताल पहुंचने पर उसने बताया कि बीचबचाव करते समय उसके पेट में चाकू लग गया था। वह बिना किसी को बताए इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंच गया। उसका इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है।

क्या बोले अधिकारी 
सनबीम स्कूल में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा की मौत हो गई। वारदात के समय कई छात्र मौजूद थे। उनसे बात की जा रही है। घायल छात्रों और स्कूल प्रबंधन का भी बयान लिया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। - ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एएसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed