फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student elections on December 23

छात्रसंघ चुनाव 23सितंबर को

Thu, 15 Sep 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Student elections on December 23
चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते चुनाव अधिकारी।

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय और प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने छात्रसंघ चुनाव की  तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि 23 सितंबर को छात्रसंघ का चुनाव होगा। इसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री सहित कला तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के पद हैं। इनके चुनाव के लिए 16 सितंबर  को सुबह  10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन का कार्य होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कर उम्मीदवारों की  सूची शाम चार बजे तक प्रकाशित होगी। 17 सितंबर की सुबह 10 से एक बजे तक नाम वापसी और उसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित  की जाएगी। 23 सितंबर की सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो  बजे से मतगणना कर परिणाम की घोषणा के साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का  पद ग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने बताया कि महाविद्याल में कुल 4354 छात्र हैं। चुनाव के लिए कालेज परिसर में 10 मतदान केंद्र बनाया जाएगा। वैसे तो चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी पिछले कई माह से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए थे, लेकिन चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही उनके जोश में भी वृद्धि हो गई है। उन्होंने तिथि की घोषणा होने के साथ ही चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। चुनाव में कैसे जीत होगी, उसकी रणनीति तैयार करने के साथ ही विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने इस बात पर विचार-विमर्श करना शुरु कर दिया है कि वह किस दमदारी से चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed