{"_id":"57a8cfd34f1c1bc80aee4385","slug":"start-up-operations-in-tehsil-casimabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासिमाबाद तहसील में कामकाज हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासिमाबाद तहसील में कामकाज हुआ शुरू
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/कासिमाबाद(ब्यूरो)। नवसृजित तहसील कासिमाबाद में सोमवार से कामकाज शुरू हो गया। पहले उपजिलाधिकारी के रूप में मुहम्मदाबाद से स्थानांतरित होकर गए त्रिभुवन विश्वकर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर कामकाज शुरू कर दिया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद सहित कासिमाबाद भेजे गये नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार गुप्त नायब तहसीलदार के साथ-साथ तहसीलदार का भी कामकाज देखेंगे।
498 गांव से बनी कासिमाबाद तहसील में 71 गांव सदर ब्लाॅक से एवं 427 गांव मुहम्मदाबाद तहसील से निकालकर शामिल किए गए हैं। इस तहसील में 3 राजस्व निरीक्षक क्षेत्र बना है जिसमें कानूनगो सर्किल कासिमाबाद का कार्य संतु राम, जहूराबाद का जयशंकर मौर्य एवं मरदह का जनार्दन सिंह देखेंगे। इस तहसील में 76 लेखपाल सर्किल एवं 29 राजस्व अमीन नियुक्त किए गए हैं। इसमें से 13 राजस्व अमीन मुहम्मदाबाद तहसील से भेजे गए हैं। मुहम्मदाबाद तहसील से निकले गांवों में जो लेखपाल कार्यरत थे वे अब कासिमाबाद तहसील के कर्मचारी घोषित कर दिए गए हैं। नवागत उपजिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि दो तीन दिन के अंदर कासिमाबाद तहसील से कम्प्यूटरीकृत खतौनी जारी करने का कार्य शुरू हो जाएगा।
वहीं मुहम्मदाबाद में एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा के स्थान पर एके सिंह को नया एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले एके सिंह मुहम्मदाबाद के तहसीलदार रह चुके हैं। वे मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे।