{"_id":"600b24c38ebc3e32c1339cc7","slug":"sports-ghazipur-news-vns5706696165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकिया ने मलसा को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगीरथपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता का फीताकाटकर शुभारंभ करते हुए युवा समाजसेवी राकेश यादव ।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सुहवल। बाल गोपाल स्पोर्टिंग भगीरथपुर की तरफ से खेल मैदान पर ग्रामीण स्तरीय 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में चकिया ने मलसा को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। उद्घाटन युवा समाजसेवी राकेश यादव ने फीता काटकर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। चकिया की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मलसा की टीम अंकुश 17 एवं शुभम के 13 रन की बदौलत 14 ओवरों में 75 रनों पर आउट हो गई। लक्ष्य के जवाब में उतरी चकिया की टीम ने मात्र बारह ओवर में अमित 22 एवं नीरज 18 की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। चकिया की तरफ से आलोक ने पांच रन देकर तीन तथा मलसा की तरफ से राकेश ने एक विकेट लिया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी राकेश यादव ने कहा कि हार-जीत मायने नहीं रखती जो बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे सफलता मिलेगी। स्कोरर प्रिंस कुमार पटेल, अंपायर गोलू यादव एवं विशाल तथा कमेंट्रेटर की भूमिका अभिषेक ने निभाई। इस दौरान सोबीन चौधरी, हिमांशु पटेल, सत्यप्रकाश, प्रमोद, अरुण कुमार, अंकुश राय, गोल्डेन तिवारी, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।