फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Speeding car rams into house, two children injured

Ghazipur News: तेज रफ्तार कार मकान में घुसा, दो बालक घायल

Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into house, two children injured
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के देवा गांव के पास सोमवार की देर शाम अनियंत्रित तेज रफ्तार एक कार एक मकान में जा घुसी। हादसे में सीढ़ी टूटकर गिर गई, जिसमें दो बालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ चालक सहित दो को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी पप्पू राजभर परिजनों के साथ होली पर्व पर घर पर मौजूद थे। इस दौरान एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सीढ़ी टूटकर गिरने से अमन और अजय घायल हो गए। वहीं कार का एयर बैग खुलने से चालक लहूरापुर गांव निवासी राजकुमार राम और सवार रिश्तेदार बाल-बाल बच गए। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक होरिल यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक सहित कार को हिरासत में लेकर थाने आई। ग्रामीणों ने बताया कि चालक नशे में धुत था। कार की रफ्तार इतना तेज थी कि कार के आगे कोई भी आता तो अपनी जान गवां देता। पीड़ित पप्पू राजभर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि चालक और कार को हिरासत में ले लिया गया है, जल्द आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed