फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP will honor nine personnel posted on UP 112

यूपी 112 पर तैनात नौ कर्मियों को एसपी करेंगे सम्मानित

Sun, 15 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP will honor nine personnel posted on UP 112
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह जिले के डायल यूपी 112 के चिह्नित नौ पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित करेंगे। इनमें एक एक निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा जनपद के जागरूक कॉलर के रूप में राहुल कुमार को सम्मानित किया जाएगा। इन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक मॉडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी 112 आपात सेवा के तहत कुशल पर्यवेक्षण करते हुए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करते हुए निरंतर अथक परिश्रम एवं कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया है। इनके लगन एवं परिश्रम की आमजनों ने प्रशंसा की है। इस सहरानीय कार्य के लिए एसपी की ओर से चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए निरीक्षक रामकेश वर्मा के अलावा बहरियाबाद थाने के पीआरवी संख्या 3169 पर तैनात मुख्य आरक्षी भग्गू सिंह, मुख्य आरक्षी भाईलाल सोनकर, आरक्षी मनीष पासवान, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, चालक आरक्षी संजय यादव, आरक्षी चालक फिरोज खान, भुड़कुड़ा कोतवाली की पीआरवी 3162 पर तैनात मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार और होमगार्ड चालक अभय कुमार शामिल हैं। इन्हें पुलिस अधीक्षक सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही जनपद में जागरूक कॉलर राहुल कुुमार ने यूपी 112 पर कॉल कर झाड़ी में नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना देकर पीआरवी मदद ली थी। मुसिबत के समय दूसरे के लिए यूपी 112 की सहायता लेने वाले राहुल कुमार को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महकमा सम्मानित किया। जनपद के जागरूक कॉलर को एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह के तरफ से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक मॉडल प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश भर से जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल कर या सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी 112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed