फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP taught the lesson of promptness, inaugurated the badminton court

एसपी ने मुस्तैदी का पढ़ाया पाठ, बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP taught the lesson of promptness, inaugurated the badminton court
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जीआरपी के एसपी डा. अवधेश सिंह ने सिटी स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई के साथ स्कोर्ट और प्लेटफार्म ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का भी उद्घाटन किया। जीआरपी एसपी डा. अवधेश सिंह सड़क मार्ग से अचानक सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही जीआरपी टीम चौकन्ना हो गई। एसपी ने सबसे पहले थाने का कार्यालय और बैरक देखा। इसके बाद साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही एक- एक कर अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उपनिरीक्षकों से लंबित पड़े विवेचनाओं के बारे में पूछताछ भी की। वहीं लंबित विवेचनाओं को तेजी से निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मियों को निर्देशित किया कि ट्रेनों में स्कोर्ट ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ की जाए। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तनिक भी कोताही न बरती जाए। साथ ही यात्रियों को जागरूक भी किया जाए, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुखद हो। इसके अलावा प्लेटफार्म पर ड्यूटी के दौरान कोई भी घटना घटित ना हो। वहीं जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का भी उद्धाटन किया। इस दौरान आरपीएफ निरीक्षक उदय राज, उपनिरीक्षक शिव सागर, कृष्णानंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed