फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP members recalled Mulayam Singh's struggles on his death anniversary.

Ghazipur News: पुण्यतिथि पर सपाइयों ने मुलायम सिंह के संघर्ष को किया याद

Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
SP members recalled Mulayam Singh's struggles on his death anniversary.
सपा कार्यालय समता भवन में  मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह य
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र को नमन कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाजवादी विचारधारा पर चर्चा की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए आजीवन काम किया। उनके संघर्ष और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सैयद शादाब फातिमा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जीवनभर गरीबों, किसानों, पिछड़ों और शोषित-वंचित वर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका राजनीतिक जीवन त्याग, सादगी, संघर्ष और जनसेवा का उदाहरण है। उनके विचार समाजवादी आंदोलन को दिशा देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान, डॉ. ननकू यादव, अशोक बिंद, सुभाष गुड्डू, सुशील जायसवाल, मदन यादव, सिकंदर कनौजिया, पुनीता यादव, बिंदु बाला बिंद, रीता विश्वकर्मा, सुषमा बिंद, जयराम भारती, रामप्रकाश यादव, भारत यादव, ममता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed