फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP activists hit the road for justice

ग्रामीण क्षेत्रों में भी सपा कार्यकर्ता न्याय के लिए सड़क पर उतरे

Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP activists hit the road for justice
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सपा कार्यकर्ता न्याय के लिए सड़क पर उतरे और ताकत का एहसास कराया। विभिन्न तहसीलों पर कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने के साथ राज्यपाल को संबंधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। जमानिया में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी न्यायालय में घुस गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 22 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में स्थानीय डाक बंगले से पूरे बाजार में जुलूस निकालकर सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पहुंचे। जहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वहां धक्का मुक्की करने के बाद तहसील परिसर पहुंचे। पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने एसडीएम विक्रम सिंह को पत्र सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान बेहाल हैं और भाजपा के मंत्री मालामाल है। यह सरकार गिरोह के रूप में काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, रितेश सिंह, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने 22 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से हाथों में जन विरोधी नारों की तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ पूरे जोश में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां तहसील गेट पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन सपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए तहसील परिसर में दाखिल हो गए। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि वे उपजिलाधिकारी न्यायालय में घुस गए और सरकार के विरोध में नारे बाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा और कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने सुझबुझ का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं को किसी तरह से समझा बुझाकर न्यायालय से बाहर निकाला और तहसील गेट के पास ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमापार सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह को सौंपा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा कर अपनी ताकत का खूब अहसास कराया। इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ सैदपुर राजीव द्विवेदी, कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य, खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल मौजूद रहे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार प्रदेश सरकार के नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। प्रतिदिन बलात्कार हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ रहीं हैं, लेकिन सरकार काम करने की बजाए विपक्षी दलों को फर्जी मुकदमों में फंसाने में लगी है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है । उक्त बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के नेता काशीनाथ यादव ने पार्टी द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी आंदोलन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन विधान सभाध्यक्ष जय हिंद यादव ने पढ़कर एसडीएम सहित सभी को सुनाया। इसके बाद पत्रक देते हुए समाधान कराने की मांग किया। इस मौके पर जय हिंद यादव, महेंद्र चौहान, महिला जिला अध्यक्ष आशा यादव, भगवान यादव मौजूद रहे। इस दौरान मरदह, बिरनो, नोनहरा, कासिमाबाद थाने की फोर्स क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक के नेतृत्व में पूरी तरह से डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed