फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son-in-law killed mother-in-law by attacking with brick, accused arrested

ईंट से हमला कर दामाद ने की सास की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law killed mother-in-law by attacking with brick, accused arrested
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातमा उर्फ सालर खां गांव में बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर हुई मारपीट के दौरान दामाद र्ने इंट से हमला कर सास की हत्या कर दी। घटना के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को मुहम्मदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चकफातमा उर्फ सालर खां गांव में देर रात शारदा देवी (64) घर पर मौजूद थीं। ससुराल पहुंचे दामाद नोनहरा थाना क्षेत्र के परवा गांव निवासी संतोष गुप्ता की किसी बात को लेकर ससुराल वालों से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें घायल दामाद संतोष ने सास शारदा देवी के सिर पर ईंट से वारकर दिया। इस दौरान सिर और चेहरे पर्र इंट और पत्थर से चोटें आईं और शारदा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर कर अचेत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दमाद फरार हो गया। वहीं बेहोशी हाल में परिजन महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी संतोष गुप्ता नशे की हालत में था। वह घटना को अंजाम देकर साइकिल से मुहम्मदाबाद की तरफ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की पत्नी संगीता गुप्ता से आरोपी का नंबर लेकर ट्रेस करना शुरू कर दी। घटना के दूसरे दिन सुबह 11 बजे मुहम्मदाबाद से हत्यारोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मृतका की पुत्री संगीता गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ र्ही इंट से वारकर हत्या करने वाले दामाद संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना आरोप स्वीकार भी किया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed