फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son and grandson beaten to death with sticks and sticks

पुत्र और पौत्र ने लाठी -डंडे से पीटकर की हत्या

Sat, 25 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Son and grandson beaten to death with sticks and sticks
जमानिया कोतवाली के बरूईन गांव में वृद्व की हत्या के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन गांव में शनिवार की सुबह भूत-प्रेत और जमीन विवाद को लेकर एक पुत्र ने अपने बेटे के साथ पिता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया है कि बरुइन गांव निवासी हरिहर तिवारी (75) शनिवार की सुबह करीब दस बजे अपने हाता में जा रहे थे। इस बीच उनका पुत्र भीष्मदत्त तिवारी और पौत्र विद्यासागर ने भूत-प्रेत और जमीन विवाद को लेकर उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जब वृद्ध लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर वहां से फरार हो गए। बुजुर्ग को घायल देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर वहां दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए और आनन-फानन में घायल को उसके पुत्र डा. भृगुनाथ तिवारी की डिस्पेंसरी पर लाए, जहां वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र डाक्टर भृगुनाथ का कहना था कि भीष्मदत्त तिवारी करीब 20 वर्ष पूर्व परिवार से अलग होकर अपना प्राइवेट विद्यालय चलाने लगा। कुछ वर्ष पूर्व विद्यालय बंद हो गया था। इसके बाद से वे पिता से भूतप्रेत और जमीन बंटवारे से असंतोष जताते हुए आए दिन झगड़ा करता था। आज भी इन्हीं बातों को लेकर झगड़ा कर रहे थे और कहासुनी के बीच उसने और उसके पुत्र विद्यासागर ने लाठी-डंडा से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाल राजीव कुमार सिंह तथा चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर यह घटना हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पुत्र डा. भृगुनाथ तिवारी की तहरीर पर भीष्मदत्त तिवारी, उसके पुत्र विद्यासागर, पुत्री कुसुम तिवारी तथा पत्नी रोशनावती देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed