फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SOG and Ghazipur Police got huge success 65 lakh cash recovered two smugglers arrested

एसओजी और गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 65 लाख नगदी बरामद, दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 08:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 08:08 PM IST
सार

पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 65 लाख सात हजार 900 रुपये नकदी के साथ 70 लाख रुपये की हेरोइन, दो चार पहिया वाहन, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किया।
 

विज्ञापन
SOG and Ghazipur Police got huge success 65 lakh cash recovered two smugglers arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली। जमानिया एवं जंगीपुर पुलिस ने मंगलवार की रात जमानिया कोतवाली के बड़ेसर नहर पुलिया के पास से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 65 लाख सात हजार 900 रुपये नकदी के साथ 70 लाख रुपये की हेरोइन, दो चार पहिया वाहन, एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। 

विज्ञापन


एसपी रामबदन सिंह ने बुधवार को मीडिया को बताया कि जमानिया के प्रभारी निरीक्षक संपूर्णानंद, एसओजी और जंगीपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। रात साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि दो संदिग्ध बड़ेसर नहर पुलिया के पास चार पहिया वाहन संग मौजूद हैं।

विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर सब्बलपुर निवासी राजू यादव और सोनार टोली निवासी कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 65 लाख 7 सात हजार 9 सौ रुपये नकद, एक पिस्टल, तीन कारतूस, तीन पैकेट में 17 सौ ग्राम हेरोइन, एल्यूमिनियम फ्वायल, दो इलेक्ट्रानिक तराजू, सामान्य तराजू और बाट, छलनी, तीन लीटर तरल पदार्थ, चार बोतल में एसीटिल क्लोराइड और 5 किग्रा सोडियम कार्बोनेट पांच किग्रा, दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि टीम के हत्थे चढ़े शातिर राजू यादव के खिलाफ दिलदारनगर, सदर कोतवाली, जमानिया और दूसरे शातिर कृष्णकांत जायसवाल उर्फ सोनू के खिलाफ जमानिया में एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed