फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far in the pothole-free campaign, the condition of 25 percent roads has been claimed to improve.

अब तक गड्ढ़ा मु्क्त अभियान में 25 फीसदी सड़कों की हालत सुधरने का दावा

Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
So far in the pothole-free campaign, the condition of 25 percent roads has been claimed to improve.
शहर के सिचाई विभाग चौराहा से विकास भवन जाने वाला बदहाल सड़क।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शासन के सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का अभियान 15 नवंबर तक अंजाम तक ले जाना चुनौती बना है। गड्ढायुक्त सड़कों पर ठेकेदार गिट्टी गिरा कर चलते बने हैं। ऐसे में उड़ रही धूल राहगीरों को परेशान कर रही है। अभियान को खत्म होने में डेढ़ सप्ताह का समय रह गया है। 15 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान को 15 नवंबर तक चलाया जाना है। शासन का निर्देश है कि हर हाल में 15 नवंबर तक आवंटित सड़कों को चलने लायक बना दिया जाए। लेकिन विभाग महज खानापूर्ति करने में लगा है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड एक को 294 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना है। इसके लिए शासन से 3.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.55 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। लेकिन इस खंड की 125 सड़कों में से सिर्फ 11 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा विभाग कर रहा है। ऐसे ही निर्माण खंड दो में 279 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना है। इसमें से 67 किमी सड़कों के गड्ढे ही भरे जा सके हैं। खंड को 115 सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना है जिसमें से 24 सड़कों का निर्माण हो पाया है। शासन की ओर से करीब चार करोड़ रुपये में से तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। निर्माण खंड तीन में भी 120 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का लक्ष्य है। इसमें से करीब 45 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा किया जा रहा है। खंड में 40 सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें से 20 सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा है। इस खंड को करीब 2.50 करोड़ रुपये दिये जाने हैं। अब तक करीब एक करोड़ रुपये भुगतान हो गया है। उधर, भड़सर से हंसराजपुर मार्ग निर्माण से राहगीरों को आवागमन करने में दिक्कतें आ रही हैं। मार्ग पर गिट्टी के बाद डाले गए भस्सी पर पानी का छिड़काव ना होने से धूल उड़ रही है। लोग ुंह को ढंक कर इधर से गुजर रहे हैं। जबकि दुकानों पर भी धृल का असर पड़ रहा है। यहां सड़क निर्माण कार्य 20 दिनों से रुका है। कपड़ा व्यवसायी प्रमोद सिंह ने बताया कि जब से इस सड़क का कार्य प्रारंभ हुआ है, तब से हम लोग धूल से परेशान हैं। जयरामपुर के मेडिकल संचालक प्रभात राय, किराना दुकानदार अनिल पांडेय और किसान उमेश यादव ने बताया कि दुकान में रखे सामान पर धूल जम जा रही है। 20 दिनों से ठेकेदार और मजदूर गायब हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के चलते आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी बौद्ध ने बताया कि सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराया जा रहा है। जल्द ही अधिकांश सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करा लिया जाएगा।

शहर के महुआबाग से सकलेनबाद जाने वाला बदहाल सड़क।संवाद

शहर के महुआबाग से सकलेनबाद जाने वाला बदहाल सड़क।संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed